RSS प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन दिन के प्रवास पर 26 नवंबर को Gwalior आएंगे
ग्वालियर. स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सरसंघ संचालक मोहन भागवत अपने तीन दिन के प्रवास पर 26 नवंबर को ग्वालियर आएंगे। वे यहां स्वर साधक संगम में मौजूद रहेंगे, स्थानीय स्तर स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे है। वहीं RSS प्रमुख ग्वालियर प्रवास को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर आ गई है। मोहन भागवत ग्वालियर में शिवपुरी लिंक रोड पर आरएसएस विचारों से संचालित केदारपुर स्वरस्वती शिशु मंदिर में लगने जा रहे स्वर साधक संगम में बतौर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एक कार्यक्रम जेयू सभागार में भी प्रस्तावित
इसके अतिरिक्त उनका एक कार्यक्रम JU सभागार में भी प्रस्तावित है। संघ परंपरा है कि सरसंघ संचालक जिस स्थान पर प्रवास पर रहता है, वहां कई संगठनात्मक गतिविधियां भी संचालित होती हैं । इन को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात बल के अधिकारियों ने मौका मुआयना पूर्ण कर लिया है। सुरक्षा की रणनीति भी तय कर ली है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को शीर्ष जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में ठहरेंगे मोहन भागवत
सर संघ संचालक डा मोहन भागवत 26 से 28 नवंबर तक ग्वालियर में ही रहेंगे। इस दाैरान वह शिवपुरी लिंक राेड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में ही ठहरेंगे। मंगलवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रोटोकॉल ऑफिसर SDM सीबी प्रसाद को VIP मूवमेंट को देखते हुए सभी रेस्ट हाउस रिजर्व पर रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही निगम को साफ-सफाई की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को निर्देशित किया गया है। SDM सीबी प्रसाद ने बताया कि एंबुलेंस सहित 10 से अधिक वाहनों का इंतजाम सरसंघचालक की Z प्लस सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाएगा।
