मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से होगा

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर से होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सत्र में इंदौर-भोपाल में कमिश्नर प्रणाली का विधायक लाया जाएगा। इसके अलावा यह विधानसभा सत्र पिछली बार की तरह हंगामे वाला हो सकता है। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। यह सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में इंदौर और भोपाल में लागू की जाने वाली कमिश्नर प्रणाली को लेकर अध्यादेश लाया जाएगा। गौरतलब है कि इस विधेयक पर विपक्ष के नेता कमलनाथ ने भी समर्थन दिया है। उनका कहना है कि यह विधेयक हमारी सरकार भी लाना चाहती थी। इस सत्र में राज्य सरकार के अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। इसके अलावा कई और विधेयकों को लाने पर विचार किया जा रहा है।

हंगामे के आसार
विपक्ष इस सत्र में हंगामे के मूड में है। विपक्ष इस बार किसान आत्महत्या को लेकर मुद्दा गर्मा सकता है। इसके अलावा अवैध खनन, अतिवृष्टि और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया जा सकता है। इसके अलावा किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। पांच दिनों के सत्र की बैठकें और अधिक बढ़ाने पर विपक्ष मांग कर सकता है, वहीं सरकार की कोशिश रहेगी कि पांच दिन में ही सारे काम निपटा लिए जाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *