नरोत्तम हमेशा नहीं रहेंगे गृहमंत्री, पद का नाजायज फायदा उठा रहे- दिग्विजय
दतिया. दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण की शुरूआत (मोदी तेरे राज में कटोरा आएगा हाथ में) से की। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण महंगाई है, उन्होंने मंच से ही भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा का नकली चेहरा उजागर हो गया है।
नरोत्तम हमेशा गृहमंत्री नहीं रहेंगे
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा राजनीति के स्तर को इतना नीचे न गिराए, एक अन्य जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि वे भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन कभी भी उन्होंने किसी बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त नहीं किया। वहीं आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा गृह विभाग के मुखिया होने का नाजायज फायदा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रहे हैं। वे हर परिस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ है और दतिया क्षेत्र के स्थानीय विधायक नरोत्तम मिश्रा को भी ये ध्यान रखना चाहिए के बीजेपी सरकार हमेशा नहीं रहने वाला और न ही वे हमेशा गृहमंत्री रहेंगे।
बारंगा में सभा का आयोजन
पूर्व सीएम सोमवार सुबह प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान वैष्णव जन सहित रघुपति राघव राजा राम आदि के भजन भी कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने गाया। सिंह के नेतृत्व में बारंगा गांव में सभा का आयोजन हुआ। यात्रा सिनावल, सोनागिर होती हुई बडोनी पहुंची। यहां पर भी उन्होंने कांग्रेस एक सभा को संबोधित किया। इसके बाद देर शाम को छतरपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी व अन्य ग्रामीण लोग भी उनके साथ थे।