एनकाउंटर के दौरान फंसे स्कूली बच्चों को सेना ने किया रेस्क्यू, 1 आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर.  जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को 1 आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले कुलगाम के आशमुजी इलाके में एनकाउंटर साइट के पास मौजूद स्कूली बच्चों और कुछ लोगों को बचाया, पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने पर कुलगाम जिले के आशमुजी इलाके में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया।

जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी ढेर
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाईं, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई, जिसमें 1 आतंकवादी मारा गया।  मारे गए आतंकवादी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *