CBI  की टीम पिछोर के अकबई गांव अमरसिंह जाट के घर पहुंची

 ग्वालियर.   CBI  की टीम सुबह बड़ी अकबई गांव में अमरसिंह जाट के घर पहुंची जहां उसके लड़के राहुल राणा को सस्पेक्टेड करार दिया गया है। इस पूरे मामले में मीडिया ने सीबीआई अधिकारी नाजिम खान से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने कहा कि कुछ इनपुट्स मिले थे उसके आधार पर कार्रवाई की है हमारी जांच चल रही है जो कुछ भी मिलेगा आगे आपको जानकारी दे दी जाएगी।

CBI की कार्रवाई के दौरान घर में कोई प्रवेश न करें इसके लिए बाहर पुलिस तैनात रही।

CBI ने कुल 23 मामले दर्ज किए, 83 आरोपी

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में CBI ने ताबड़तोड मामले दर्ज किए हैं। CBI ने कुल 23 मामले दर्ज किए हैं, इनमें 83 आरोपी हैं। आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) ने मंगलवार को देश में एक साथ कार्रवाई शुरू की है। चाइल्ड पोनोग्राफी केस में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डबरा का बड़ी अकबई गांव निवासी राहुल राणा का नाम भी शामिल है। इस केस में यह सबसे बड़ा संदेही है। इसकी तलाश में CBI की टीम मंगलवार दोपहर बड़ी अकबई गांव पहुंची। यहां अमर सिंह जाट के घर पहुंचकर उनके बेटे राहुल के संबंध में जानकारी जुटाई है। मामले में जब CBI अधिकारी नाजिम खां से बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन सूत्रों से पता लगा है कि जो सूचना टीम को मिली थी उसके आधार पर यहां से काफी पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं।

सबसे ज्यादा शिकायतें मध्य प्रदेश से मिली 
मोबाइल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में मध्य प्रदेश में CBI की सबसे ज्यादा टीमों ने कार्रवाई की है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मध्यप्रदेश के बड़े शहर ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। यहां लोगों ने अपने मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप पर जमकर बच्चों की पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री पोस्ट करते रहे हैं। इसी के चलते प्रदेश CBI के रडार पर है। भोपाल में बीते एक साल में 2667, इंदौर में 1326 व ग्वालियर में 183, व ग्वालियर में 130 मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *