सनसाईन मैरिज गार्डन से 3.50 लाख रूपयों से भरा बैग लेकर भागे 2 युवक

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित सनसाइन मैरिज गार्डन में गिरी परिवार की शादी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को 3.50 लाख रूपये से भरा बैग लेकर 2 लड़के भाग खड़े हुए। इस बात की खबर जब बेटी के पिता विकास गिरी को लगी तो पूरी शादी में हड़कंप मच गया। पहले तो उन्होंने घर के सदस्यों से पूछताछ की तो सभी ने बैग की जानकारी होने से इंकार कर दिया। जब मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक किये गये तो पता चला दो युवक बैग लेकर भागते हुए दिखाई दिये। इस बात की खबर पुलिस डायल 100 पर दी गयी तो पुलिस ने दोनों लड़कों को तलाशना शुरू कर दिया है।
विकास गिरी ने बताया कि 3.50 लाख रूपयों से भरा बैग में चैक बुक, नई कार अर्टिंग्गा की चाबी, शादी में लोगों द्वारा दिये गये उपहार स्वरूप राशि के लिफाफे जिनका कोई हिसाब किताब नहीं है। टेंट, खाना बनाने वाले को दिये बिल और गार्डन संबंधित जानकारी थी। विकास गिरी बेटी की बिदा करके मंगलवार की शाम 3 बजे सिरोल थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी सीसीटीवी के अलावा मार्ग में लगे ट्रैक के आधार पर सीसीटीवी फुटेज तलाशने की कार्यवाही में जुटी हुई।

क्या है पूरा मामला

ग्वालियर के रहने वाले विकास गिरि सेेंट्रल स्कूल नंबर-1 में फिजिक्स के टीचर हैं। सोमवार को उनकी बेटी की शादी सिरोल स्थित सनसाइन गार्डन से थी। बारात अलवर से आई थी। कोविड के बाद शादी समारोह था। रात करीब 11 बजे बारात आने के बाद स्टेज पर फोटो शूट चल रहा था। किसी काम के चलते विकास गिरी ने अपने पास रखे कैश और गहनों का बैग भतीजे को पकड़ाया और ख्याल रखने के लिए कहा। उनका भतीजा स्टेज के पास ही बैठा था। रात करीब 11.15 बजे विकास का भतीजा बैग कुर्सी पर रखकर वहीं खड़ा होकर रिलेटिव से बात करने लगा। इसी बीच, कुछ दूरी पर बैठा नाबालिग उठा और कुर्सी के पास आया। बैग उठाया और सीने से लगाकर किचन की तरफ से होते हुए मुख्य दरवाजे के बाहर निकल गया। आगे-आगे उसका एक साथी और चल रहा था। घटना का पता 11.40 पर चला जब विकास वापस लौटे। कुछ हिसाब करने के लिए उन्होंने बैग तलाशा। बैग वहां न मिलने पर हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *