defence minister राजनाथ सिंह आज ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर भारत के Defence minister रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 17 नवम्बर को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आयेंगे। राजनाथ सिंह इस दिन प्रात: 10.15 बजे वायुमार्ग से वायुसेना एयरबेस महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार Defence minister राजनाथ सिंह प्रात: 10.20 बजे एयर फोर्स स्टेशन महाराजपुरा से हैलीकॉप्टर द्वारा झांसी कैन्ट के लिये रवाना होंगे। राजनाथ सिंह सायंकाल 4.10 बजे वापस वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे और वहां से सायंकाल 4.15 बजे विमान द्वारा नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
