चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सीबीआई के छापे, 14 राज्यों-यूटी में 76 जगह जांच एजेंसी का सर्च ऑपरेशन

नई दिल्ली. बच्चों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने के मामले में सीबीआई मंगलवार की सुबह से देश के 76 लोकेशन पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आज सुबह से देश के 14 राज्यों और यूटी के 76 शहरों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 14 नवंबर को इस मामले में 83 आरोपियों के खिलाफ 23 नामजद एफआईआर दर्ज किए गए थे। आज सुबह से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लोगों के घरों में छापा मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 3 बड़े शहरों में भी छापामारी की जा रही है।

बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम के मामले 400 प्रतिशत बढ़े
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के पिछले दिनों जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम 2019 की तुलना में 2020 में 400 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर मामले यौन कार्यों में बच्चों को दिखाने वाली सामग्री के प्रकाशन और प्रसारण से जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर पोर्नोग्राफी के मामले
एनसीआरबी के 2020 के आंकड़ों के मुताबिक बच्चों के खिलाफ साइबर पोर्नोग्राफी के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में 161, महाराष्ट्र में 123, कर्नाटक में 122 और केरल में 101 दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा ओडिशा में 71, तमिलनाडु में 28, असम में 21, मध्यप्रदेश में 20, हिमाचल प्रदेश में 17, हरियाणा में 16, आंध्रप्रदेश में 15, पंजाब में 8, राजस्थान में 6 केस सामने आए थे। इनमें से केरल व कर्नाटक को छोड़कर बाकी राज्यों में आज छापे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा गुजरात व दिल्ली में भी आज सीबीआई की जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *