प्रधानमंत्री मोदी के सामने एयर स्ट्रिप पर उतरा मिराज, एएन -32 कमांडोज लेकर पहुंचा, सुखोई-राफेल ने ताकत दिखाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 16 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर आयोजित एयरशो का भी अवलोकन किया। साथ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।

उत्तर प्रदेश. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के सामने एयरफोर्स ने इतिहास रच दिया। मोदी के सामने वायुसेना के मिराज-2000 मल्टीरोल फाइटर ने एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग की। यहां मिराज में फ्यूल भी भरा गया। इसके बाद कमांडोज को लेकर एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट प्लेन एएन-32 हाईवे पर उतरा। इन कमांडोज ने ऑपरेशन को अंजाम देने का नजारा भी पेश किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर एयरशो का अवलोकन करते हुए।

एयर शो में सुखोई, मिराज, राफेल, एएन 32, सूर्यकिरण जैसे प्लेन शामिल रहे। फ्रांस से खरीदे गए राफेल फाइटर प्लेन पहली बार भारत की किसी सड़क पर उतरेंगे। इस एयर स्ट्रिप के बनने के बाद एक्सप्रेस वे पर 3-3 एयर स्ट्रिप वाला उप्र देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले भारतीय वायुसेना आगरा एक्सप्रेस-वे पर मिराज 2000, जगुआर, सुखोई-30 और सुपर हरक्युलिस जैसे जहाज सफलतापूर्वक उतार चुकी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर एयरशो का अवलोकन करते हुए।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। वे हरक्युलिस विमान से किसी एक्सप्रेस वे पर पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह उप्र का तीसरा रनवे वाला एक्सप्रेस-वे है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे।

जहां लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। इससे पहले आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लगभग 10 किलोमीटर के एरिए पर सुरक्षा घेरा बनाया गया। चीन से निपटने के लिए देश में तेजी से इस तरह के एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं, जिन पर इमरजेंसी होने पर फाइटर प्लेन भी उतारे जा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *