सलमान खुर्शीद के घर पर पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने आग भी लगाई

नैनीताल. कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर आगजनी, पत्थरबाजी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। दरअसल, अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से खुर्शीद हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर हैं। इससे पहले रविवार को प्रदर्शनकारियों ने नैनीलात में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं की छवि धूमिल कर विघटनकारी नीति अपनाने का प्रयास कर रही है।

हिंदुत्‍व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस  से की गई
बता दें कि सलमान खुर्शीद की किताब के चैप्टर ‘द सैफ्रन स्काई’ की उस बात पर नाराजगी जताई जा रही है, जिसमें हिंदुत्‍व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की गई है। इस विवादित टिप्पणी के कारण बीजेपी हमलावर है। गृह मंत्री ने कहा है कि सलमान खुर्शीद और दिग्विजय सिंह जैसे लोग तुष्टीकरण की राजनीति के पोषक हैं। ये देश के अंदर विखराव और अलगाव की भावना फैलाने का काम करते हैं। कांग्रेस और गांधी परिवार चाहता है कि देश जातियों में बंटकर खंड-खंड हो जाए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखंड भारत की बात करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *