संजय धूपर ने हजारों दर्शकों के बीच गुनगुनाये रफी के गीत

ग्वालियर रविवार तानसेन नगरी ग्वालियर का ऐतहासिक स्थल बेजाताल रफ़ी साहेब के गीतों से आनंदित हो गया हर आयुवर्ग का दर्शक रफ़ी साहेब के गीतों मेरे द्वारा प्रस्तुत किये शाम 5 बजे से 8 बजे तक30 से अधिक गीत नॉनस्टॉप प्रस्तुत हुए जिसमे उपस्थित ग्वालियर की संगीत प्रेमी जनता ने खड़े हो कर ठण्ड के वातावरण में गीतों का आनद लिया और परिवार व् बच्चो के साथ रफ़ी साहेब के गीतों में डांस के वातावरण को रफ़ीमय बना दिया| मेरे साथं युगल गीतों मैं मेरी पत्नी श्रीमती वैशाली ने भरपूर साथ दिया कार्यक्रम का संचालन में मुकेश मिश्रा, अनूप दुबे व प्रदीप गर्ग ने मेरा साथ दिया|
रफ़ी साहेब के बयार तानसेन नगरी ग्वालियर में शुरू हो चुकी है वो भी १००% निःशुल्क, सीधे आमजन के बीच, कोई होटल में नहीं, कोई स्टेज नहीं, कोई शुल्क नहीं वो भी रफ़ी साहेब के वो गीत जो की अमर थे और रहेंगे| जल्द ही अन्य कई ऐतहासिक स्थल में भी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *