Latestराज्यराष्ट्रीय

मोदी सरकार ने ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल को 5 साल तक बढ़ाया, अध्यादेश जारी

नई दिल्ली. रविवार को भारत सरकार ने प्रवर्तन निर्देशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो के निर्देशकों के कार्यकाल को 5 साल तक आगे बढ़ाने का अध्यादेश जारी किया है। वर्तमान में ईडी और सीबीआई के प्रमुखों को दो साल तक की अवधि के लिए नियुक्त किया गया था। प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशकों का कर्यकाल आगे के लिए बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) 2021 नाम का अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से कुछ दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा लाया गया है जो 29 नवंबर से शुरू होने वाला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार इसे बदलने के लिए संसद में एक कानू पेश करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş