लूट-नौकर ने हिम्मत दिखाई तो लूट हुई विफल, बदमाश ने किया हवाई फायर का छर्रा पास खड़ी बच्ची को लगा
शिवपुरी. दिनारा कस्बे में गुरूवार की रात दुकान बन्द कर अपने घर जा रहे एक सराफा व्यापारी अनिल सोनी 40, को मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये 3 बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लेकिन अनिल सोनी के साथ जा रहे उनके नौकर अजय ने हिम्मत दिखाते हुए अपने हाथ में पकड़े खाने के टिफिन से लुटेरों पर हमला कर लूट के प्रयास को विफल कर दिया। इस बीच बदमाशों ने स्वयं को बचाने के लिये हवाई फायर किया। 12 बोर के कट्टे से किये गये फायर का एक छर्रा पास में मुकेश योगी के मकान की छत पर खड़ी उसकी 12 वर्षीय बेटी शिवानी के चेहरे पर लग गयी। शिवानी को उपचार के लिये झांसी ले गये।
नौकर ने दिखाई हिम्मत तो हारे बदमाश
अनिल के भाई मनोज के मुताबिक ज बवह दुकान बन्द कर घर जा रहे थे। तभी दुकान से कुछ दूरी पर ही मोटरसाईकिल पर आये नकाबपोश बदमाशों ने अनिल के सिर पर कट्टे का बट मारकर ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया। तभी अजय ने हिम्मत दिखाकर एक बदमाश पर हमला किया। तभी मैं दोडकर वहां से आया। हम लोगों में झूमाझटकी की होने लगी। इसी बीच एक बदमाश ने अनिल को हॉकी मारी। जिससे उसको चोट आयी। इसी बीच दूसरे बदमाश ने हवाई फायर किया। जो शिवानी को लगी। जीडी शर्मा, एसडीओपी करैरा ने बताया है कि दिनारा में एक सराफा व्यापारी से लूट का प्रयास किया गया था। इस बीच आरोपियों ने हवाई फायर किया जिससे एक बच्ची जख्मी हो गयी।

