नरोत्तम मिश्रा सहित 5 विधायक आज 12 लेंगे मंत्री पद की शपथ

भोपाल. मध्यप्रदेश में मंगलवार 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 5 मंत्रियों को राज्यपाल लालजी टंडन शपथ दिलवाएंगे फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है। कोरोना संकट पर नियंत्रण और लॉकडाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. नरोंत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे है। ये सभी नाम हाईकमान से तय है पर ऐनवक्त पर एक-दो नाम जोड़े जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
भाजपा हाईकमान की हरी झंडी के बाद निर्णय हुआ
आज दोपहर 12 बजे राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन सादगी के साथ किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते शारीरिक दूरी और संक्रमण के बचाव के सभी उपायों को अपानाते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज की 23 मार्च को शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में सिलावट और राजपूत को ही शामिल करने का निणर््य किया गया हे। भाजपा हाईकमान की हरी झंडी के बाद 5 मंत्रियों को शपथ दिलाने का निर्णय हुआ है इसमें जातीय समीकरण को साधने का प्रयास भी किया गया है। महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से सिलावट और सामान्य वर्ग से नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *