ग्वालियर में सोमवार को 22 नमूनों की जांच निगेटिव आईं

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 22 नमूनों की जांच सोमवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 294 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 966 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 190 नमूनों की जांच आना अभी शेष है। ग्वालियर में कुल 6 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई थी। इन सभी का उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त हुईं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर रवाना कर दिया गया है। वर्तमान में ग्वालियर में कोई भी मरीज पॉजिटिव रिपोर्ट का नही हैं।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 6 हजार 606 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 3 हजार 310 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 2 लाख 91 हजार 116 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। सोमवार को 91 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *