यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों से पुलिस ने 58 चालान बनाकर 29 हजार रूपये वसूले

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा रॉन्ग साइड चलने वाले एवम् चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में तथा ,,lih यातायात ग्वालियर श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में उपपुलिस अधीक्षक यातायात नरेश अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, टीआई ट्रैफिक बैजनाथ प्रजापति, कुलदीप राजपूत, मनीष धाकड़, सूबेदार हिमांशु तिवारी ओर तीनों यातायात थानों के बल द्वारा बाड़ा,गश्त का ताजिया, नदी गेट, सिटी सेंटर, आकाशवाणी ,फूलबाग चौराहा ,गोला का मंदिर चौराहा, बारादरी, हजीरा आदि स्थानों पर चेकिंग लगाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर कुल 58 चालान बनाकर कुल 29000 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया और लोगो को हिदायत दी गई की यातायात के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *