आईपीएस कॉंलेज में डॉं. एसएन.सुब्बाराव कि अस्थि कलश को दी पुष्पांजलि
ग्वालियर. पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पूर्व सासंद अनूप मिश्रा की उपस्थिति में डॉं. एसएन सुब्बाराव की अस्थि कलष पुष्पांजलि का कार्यक्रम आईपीएस कॉंलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अनूप मिश्रा ने बताया कि डॉं. एसएन सुब्बाराव का पूरा जीवन समाजसेवा में समर्पित रहा उन्होंने 1972 को गांधी आश्रम जौरा में 654 डकैतो को सामूहिक आत्मसमर्पण कराया। भाईजी ने अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में शोषित, पीडित एवं दलितों की सेवा कर उन्हें सामाजिक विकास की मुख्य धारा में जोड़ा। उन्होंने कहा भारत में ऐसे व्यक्ति बार-बार जन्म लेकर हम भारतवासियों का कल्याण करे। ग्वालियर चंबल संभाग में डॉं सुब्बाराव साथियों के बीच भाईजी के नाम से प्रसिद्ध थे। डॉं. सुब्बाराव ने जौरा में गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी थी जो अब श्योपुर तक गरीब व जरूरतमंदों से लेकर कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रहा है। संस्था के निदेशक डॉं अरूण त्यागी ने बताया कि परम श्रद्धेय सुब्बाराव का जीवन बहुत ही सादा था एवं उन्होंने अपने जीवन काल में दलित गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिये भी काम किया।
डॉं. पीवी राजगोपाल ने उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुये बताया कि सुब्बाराव ने अहिंसा का जो माहौल बनाया था उसे इतिहास भुला नही सकता भाईजी ने जन, जमीन की रक्षा के लिये कई आंदोलन किये जिसमें अनूप मिश्रा के सहयोग को भुलाया नही जा सकता। इसके उपरांत प्रांगण में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं स्टॉंफ मेम्बर ने डॉं. सुब्बाराव के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महाविद्यालयीन समूह के कार्यकारिणी अधिकारी अश्विनी मिश्रा, प्राचार्या डॉं रमा त्यागी, प्राचार्य डॉं पीएस चौहान, कॉलेज ऑंफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉं प्रदीप चौहान, समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, अन्य स्टॉंफ, अवनीशकुमार, डॉं. रनसिंह परमार, डोंगर शर्मा, दीपक अग्रवाल एवं कुलदीप तिवारी उपस्थित रहे।
