गणेश शंकर मिश्र को विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं से करवाया अवगत

ग्वालियर मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री व मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक ग्वालियर के क्षेत्रीय सचिव एलके दुबे के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता की उपस्थिती में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्र को सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया |
कर्मचारियों की समस्यायें
ग्वालियर रोशनीघर स्थित चिकित्सालय में जॉच सम्बंधी उपकरण जैसे ईसीजी,ईको,एक्स-रे, एवं ब्लड सम्बंधी जॉच हेतु मशीनरी तथा कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए अक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराया जावें|
कम्पनी के 33/11 के व्ही उपकेन्द्र महाराजपुरा, कॉचमील, गणेशपुरा, 33/33 केव्ही सिंगवारी मालनपुर में वर्षा का पानी भर जाता है जिससे विद्युत दुर्घटना एवं जनहानि को रोकने के लिए लेवलिंग का कार्य शीघ्र करवाया जावे |
समूह बीमा योजना GSLI जो कम्पनी द्वारा बंद कर दी गई है उसकी जमा राशि का भुगतान कर्मचारियों को शीघ्र दिलवाया जावे |
संविदा कर्मचारियों को राष्ट्रीय त्यौहारों पर की गई ड्यूटी का अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जावे |
प्रतियोगी परीक्षा पास परीक्षण सहायक नियमित बैच 2013 की प्रतीक्षा सूची से संविदा में नियुक्त परीक्षण सहायकों को नियमित किया जावे |
प्रयास पोर्टल में आउटसोर्स कर्मचारियों का अवकाश अपडेट नही किया गया है जिससे कर्मचारी को अवकाश लेने में समस्या होती है पोर्टल को अपडेट किया जाए |
उपकेन्द्र पर कार्यरत सब स्टेशन आपरेटरों को स्टाफ की कमी के कारण साप्ताहिक अवकाश नही मिल पा रहा है | अत: कम्पनी द्वारा स्वीकृत नार्म के तहत समस्त उपकेन्द्रों पर कर्मचारियों की पदस्थापना की जावे |
संगठन के पत्र क्रमांक क्यू दि. 24-08-2019, दि. 30-01-2020 एवं 32 दि.28-10-2021 के अनुसार सिटी सेंटर जोन ग्वालियर स्थित खाली पड़ी भूमि पर नवीन कार्यालयों का निर्माण किया जावे |
विद्युत कर्मचारियों को मिलने वाले 50 प्रतिशत विद्युत छूट को पूर्व की भॉति बहाल किया जावे |
इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव विद्युत फैडरेशन इंटक ग्वा. के एलके दुबे,कार्यकारी अध्यक्ष फैडरेशन इंटक अमरेश शर्मा, सचिव विद्याकान्त मिश्र, आशीष उर्मलिया, हरीश राजपूत, प्रवीण द्विवेदी, दीपक शर्मा, वाचासुन्दरम, अनूप सक्सेना सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने उपस्थित हुए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *