केआरएच में बच्चे की डेंगू से मौत, विवाद के बाद डॉक्टरों ने शव देने से इन्कार किया, बच्चे के पिता को कमरे में ले जाकर मारपीट की

ग्वालियर. केआरएच के पीआईसीयू में भर्ती बच्चे की मौत को लेकर डॉक्टर से विवाद हो गया। मृत बच्चे के रिश्तेदार ने ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ धक्का मुक्की की, इसके बाद डॉक्टरों ने शव देने से इन्कार कर दिया। पीडि़त पिता हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और डॉक्टरों के पैरों में गिर गया लेकिन डॉक्टर शव देने के लिए तैयार नहीं हुए। जिस युवक ने धक्का मुक्की की वह खुद डॉक्टरों से माफी मांगने पहुंचा तो उसे एक कमरे में ले जाकर मारपीट की और उसके बाद भी बिना शव सुपुर्द किए अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया साथ ही पुलिस से शिकायत कर दी लेकिन शव न पुलिस के सुपुर्द किया न पिता को दिया। जब यह बाज जेएएच प्रबंधन तक पहुंची तब बच्चे का शव पीडि़त पिता को मिला।

क्या है पूरा मामला
लक्ष्मीगंज निवासी नवलकिशोर वाल्मीकि का साढ़े तीन साल का बेटा डेंगू से पीड़ित था। जिसके चलते उसे कमलाराजा अस्पताल के पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती करा दिया। उसका इलाज डाक्टरों ने श्ाुरू किया, तभी दूसरी इमरजेंसी आ गई तो डाक्टर व स्टाफ दूसरे मरीज को देखने चले गए। इसी बीच बच्चे की हालत और बिगड़ने लगी तो नवलकिशोर के साथ आए उनके रिश्तेदार ने डाक्टर और नर्स को बुलाया, लेकिन जब तक डाक्टर व नर्स वहां पहुंचे, बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस पर आक्रोशित रिश्तेदार ने जूनियर डाक्टर से अभद्रता कर दी। बच्चे की मां बेसुध सी हो गई और डाक्टरों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगी। इससे डाक्टर आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही नवलकिशोर को शव देने से इन्कार कर दिया। नवलकिशोर ने डाक्टरों से हाथ जोड़कर माफी मांगी, लेकिन डाक्टर इस बात पर अड़ गए कि जिसने धक्का मुक्की की उसे बुलाया जाए। उसके बाद नवलकिशोर अपने रिश्तेदार को लेकर डाक्टर के पास पहुंचे तो डाक्टर उस रिश्तेदार को कमरे में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की और पैर पकड़कर माफी मंगवाई। इतने से भी डाक्टरों का मन नहीं भरा तो उन्होंने नवलकिशोर को अस्पताल के बाहर खदेड़ दिया। पिता बच्चे के शव को लेकर डाक्टरों सामने गिड़गिड़ाता रहा। जेएएच प्रबंधन तक बात पहुंची, उसके बाद बच्चे का शव स्वजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *