मुख्यमंत्री से ग्वालियर में वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमताओं में वृद्धि के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई- आरजे डकवर्थ

ग्वालियर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वायुसेना के केंद्रीय एयर कमांड हेड क्वार्टर प्रयागराज के कमांडिंग इन चीफ आरजे डकवर्थ ने निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ के समय लोगों की जान बचाने में वायुसेना की सक्रिय भूमिका और त्वरित सहयोग के लिए वायुसेना का आभार माना। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को जब भी वायुसेना के सहयोग की आवश्यकता हुई वायुसेना ने बिना समय गवाएँ राज्य सरकार का सहयोग किया है। प्रदेशवासियों की ओर से मैं वायुसेना का आभारी हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वायुसेना पर हमें गर्व है। सेना देश के गौरव और विश्वास का आधार है। कमांडिंग इन चीफ आरजे डकवर्थ ने मुख्यमंत्री को मध्यप्रदेश में संचालित वायु सेना के केंद्रों के संबंध में जानकारी दी। श्री डकवर्थ ने ग्वालियर में वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमताओं में वृद्धि के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने श्री डकवर्थ को पौधा भेंट किया। श्री डकवर्थ ने वायुसेना की ओर से मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *