स्मार्ट सिटी बसों पर तैनात महिला कंडक्टरो का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मान, सूत्र सेवा का किया शुभारंभ

ग्वालियर शहर की महिलायें बस परिचालक (कंडक्टर) की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने सूत्र सेवा के तहत 12 महिलाओं को शहर के अंदर दौड़ने वाली सिटी (इंट्रा) बस और इंटरसिटी बसों में बतौर कंडक्टर काम पर रखा है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में इन महिला कंडक्टर का सम्मान कर इस सेवा का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कहा कि महिलाओं द्वारा बस परिचालक जैसे दायित्व का निभाना नारी सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस सेवा की शुरुआत से बसों में सफर कर रही महिलाओं में भी सुरक्षा का भाव आएगा।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी की सूत्र सेवा योजना के तहत शहर में 13 सिटी बस चल रही हैं, जबकि 14 इंटरसिटी बसें दूसरे शहरों में आ-जा रही हैं। अभी 8 महिला परिचालकों को सिटी बस पर तैनात किया है। शेष 4 महिलाओं को शहर के बाहर जाने वाली ग्वालियर-भिंड, ग्वालियर-गुना और ग्वालियर-शिवपुरी बस में तैनात किया गया है। जल्द ही 10 महिलाओं को बतौर ड्राइवर नौकरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *