Gwalior का पर्यटन विकास 9 बिन्दुओं पर होगा, सिंधिया बोले हमने 9 थीम से पर्यटन के विकास पर चर्चा की, यहां पर अपार संभावनायें

ग्वालियर. मंगलवार की सुबह कलेक्टोरेट में अधिकारियों के साथ ग्वालियर-चम्बल अंचल में पर्यटन की तस्वीर पर डिटेल चर्चा हुई है। इस पर स्मार्टसिटी द्वारा प्रजेंटेशन भी पेश किया गया जिसमें लगभग 9 पॉइंट पर पर्यटन का डवलप करने पर विचार किया गया है। बैठक में प्रेजेंटेशन से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया संतुष्ठ नजर आये और उन्होंने अपने सुझाव भी उसमें जुड़वाये जा सकेंगे।

पर्यटन विकास होगा 9 बिन्दुओं पर
Gwalior चम्बल-अंचल में 9 थीम या सर्किंट (विरासत, पुराना इतिहास, वाइल्ड लाइफ, संगीत, एमपी टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन, एडवेंचर, हस्तशिल्प व इवेंट कलेण्डर) पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा । यह 9 पॉइंट में विरात से लेकर पुराना इतिहास, संगीत व एडवेंचर सभी को समाहित किया गया है और इसके लिये ग्वालियर में खानपान रेस्टॉरेंट का विकास होना चाहिये। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का कहना था कि स्ट्रीट फूड व एक जगह सारे फूड मिले। ग्वालियर में इन्दौर की 56 भोग मार्केट की तरह सेंटर होने चाहिये। केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को एक बार फिर लगभग 25 दिन बाद अंचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कलेक्टोरेट में प्रजेंटेशन की समीक्षा की है। यह प्रजेंटेशन 9 बिन्दुओं को ध्यान रखकर तैयार किया गया था। इसमें वाटर टूरिज्म पर फोकस रहा। जैसे तिघरा एवं चम्बल सफारी को जोड़ा गया है। जो प्रजेंटेशन सिंधिया के सामने पेश किया गया है उसमें 9 सर्किट थे। प्रस्तावित पर्यटन की योजना में नार्थ, साउथ, हेरिटेज, कल्चर और संगीत के सर्किट पर काम कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा।
प्रजेंटेशन में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा संभागायुक्त आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी, सीईओ जयति सिंह, निगमायुक्त किशोर कन्याल आदि लौग में उपस्थित रहें।

इन थीम के आधार पर दिया जाएगा टूरिज्म प्लान को अंतिम रूप
ग्वालियर के टूरिजम प्लान को अंतिम रूप देने के लिये 9 थीम बताई हैं। इनमें म्यूजिक थीम के तहत संगीत सम्राट तानसेन की समाधि व जन्मस्थली, महान संगीतज्ञ बैजू बाबरा की साधना स्थली चंदेरी, ग्वालियर का सरोद घर सहित संगीत से जुड़ी ग्वालियर की अन्य विरासत को शामिल किया जाएगा। वाईल्ड लाइफ थीम के तहत राजस्थान के रणथम्भौर से शुरू होकर कूनों-पालपुर अभ्यारण्य श्योपुर, माधव नेशनल पार्क शिवपुरी से लेकर पन्ना तक की वाईल्ड लाइफ का सर्किट बनाया जाएगा। हैरीटेज थीम के तहत मुरैना जिले के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक स्थलों ग्वालियर शहर की ओलियाँ व वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि सहित अन्य ऐतिहासिक स्थल तथा तिघरा, ककैटो व हरसी जलाशय सहित अन्य प्राचीन जलाशय इसमें शामिल होंगे। रॉयल सिटी थीम के तहत ग्वालियर के महल, बाड़ा, किला व अन्य ऐतिहासिक स्मारक को जोड़कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शेष मध्यप्रदेश थीम के तहत ग्वालियर, खजुराहो व चंदेरी टूरिस्ट सर्किट बनाया जाएगा। धार्मिक सर्किट के तहत कोटेश्वर, धूमेश्वर, माँ पीताम्बरा पीठ सहित ग्वालियर-चंबल अंचल के अन्य पर्यटन स्थलों को शामिल किया जाएगा। एडवेंचर स्पोर्ट्स थीम के तहत राफ्टिंग, हॉट एयर बलून, चम्बल सफारी, तिघरा जलाशय में मिनी क्रूज, जैट स्की सहित अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल होंगे। हैण्डी क्राफ्ट व हैण्डलूम थीम के तहत ग्वालियर के आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेंटर, ग्वालियर की पॉटरीज को पुनर्जीवन, स्टोन वर्क व श्योपुर का वुडन वर्क और चंदेरी की साड़ियां प्रमुख रहेंगीं।
वार्षिक कैलेण्डर के आधार पर होंगे ईवेंट
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ग्वालियर के ऐतिहासिक व पारंपरिक समारोहों का प्रचार-प्रसार भी जरूरी है। उन्होंने तानसेन समारोह, ग्वालियर व्यापार मेला, लिटरेचर फेस्टिवल व बैजाताल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल कर विभिन्न ईवेंट का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करने के निर्देश दिए।
पर्यटन रोडमैप के लिए बताईं चार महत्वपूर्ण बातें
ग्वालियर के पर्यटन प्लान को अंतिम रूप देने के लिये पर्यटन के लिहाज से अधोसंरचना विकसित करने पर बल दिया। इसके अलावा उन्होंने हर पर्यटन स्थल की विशेषज्ञ एजेन्सी के माध्यम से मार्केटिंग, टूर ऑपरेटर की समिट एवं वित्तीय व्यवस्था का स्पष्ट प्रावधान करने को कहा। उन्होंने कहा टूरिज्म प्लान में स्पष्ट प्रावधान हो कि केन्द्र व राज्य सरकार, नगर निगम व स्मार्ट सिटी से किस-किस काम के लिए धनराशि की व्यवस्था होगी।
पर्यटकों के लिये यह सुविधायें जुटाई जायेंगीं
बैठक में 11 प्रकार की ऐसी सुविधायें बताईं जो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये अत्यंत जरूरी हैं। इनमें थीम के आधार पर क्यूआर कोड सहित साइनेज, सर्वसुविधायुक्त टैक्सी, बस, इतिहासकारों व विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित उत्कृष्ट गाइड व ऑडियो गाइड तैयार करना, हस्तशिल्प प्रेमी पर्यटकों के लिये स्टोन वर्क, चंदेरी की साड़ी व पॉटरीज को बढ़ावा, होम स्टे पॉलिसी, शहर में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था, अत्याधुनिक होटल व कैफेटेरिया तथा सुदृढ़ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ।
टूरिज्म पुलिसिंग का प्रजेण्टेशन भी देखा
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षकअमित सांघी और हितिका वासल ने टूरिज्म पुलिसिंग पर प्रजेण्टेशन दिया, जिसकी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सराहना की।

अन्य महत्वपूर्ण सुझाव

महाराज बाड़ा क्षेत्र के सभी बाजारों में एकरूपता के साथ हर दुकान पर स्टेण्डराईज्ड नेमप्लेट लगवाएँ, जिस पर दुकान का नम्बर भी लिखा हो।
कलावीथिका का जीर्णोद्धार व बैजाताल की नावों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करें। यहाँ पर नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो।
महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई रहे, शाइनबोर्ड हटवाएँ और इनकी देखभाल के लिये सामाजिक लोगों की समिति बनाएँ।
थीम रोड़ का काम जल्द से जल्द पूर्ण करें।
यातायात सुधार के लिये वन-वे स्ट्रीट को बढ़ावा दें। बड़े व छोटे वाहनों के लिये अलग-अलग मार्ग भी निर्धारित किए जा सकते हैं।
गलत पार्किंग करने पर वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलें।
इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर ग्वालियर शहर की एक-दो सड़कों पर स्थानीय खान-पान की दुकानों को आकर्षक ढंग से लगवाएं।
ग्वालियर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *