ग्वालियर विमानतल के विस्तार के लिए 57 हेक्टेयर जमीन होगी आवंटित
भोपाल. ग्वालियर विमानतल के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को मुरार तहसील के लोहारपुर गांव में 57 हेक्टेयर जमीन आवंटित की जाएगी। नगर और ग्राम निवेश कार्यालय ने भूमि प्राधिकरण को देने में आपत्ति नहीं होना बताया है। बता दें कि अथॉरिटी ने जमीन निशुल्क चाही है। दरअसल, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और खजुराहो विमानतल के लिए पूर्व में निशुल्क भूमि दी गई थी।
शिवराज सरकार ने नीमच में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 97 वर्ग मीटर जमीन आवंटित करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। इसके साथ ही सरकार छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का नामकरण राजा शंकरशाह करने के लिए अध्यादेश लाएगी। इसके अनुमोदन को मंजूरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में 18 सितंबर को यह घोषणा की थी।
