China-चीन में घबराहट के बीच सुपरमार्केट के बाहर लम्बी‘-लम्बी लाइनें, अधिक से अधिक सामान खरीदने की स्पर्धा
बीजिंग. चीन (China ) के अधिकांश शहरों में सुपरमार्केट के बाहर लोगों की लम्बी लाइनें लगी हुई है। घबराये लोग जल्द से जल्द अधिक से अधिक सामान खरीदना चाहते हैं। लेकिन डिमांड के हिसाब से सप्लाई नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में धक्का-मुक्की और मारपीट जैसे दृश्य आम हो गये हैं। यह सब कुछ हुआ है सरकार के उस निर्देश के बाद जिसमें लोगों से आवश्यक वस्तुओं को स्टॉक करने के लिये कहा गया है। China सरकार का कहना है कि कोरोना के संभावित खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया हैं।
ठण्ड में कोरोना के संक्रमण बढ़ने का खतरा
चीन (China )में सामने आये कोरोना के नये मामलों से सरकार घबरा गयी है। सर्दियों में संक्रमण बढ़ने की आशंका के बीच लोगों से आवश्यक वस्तुओं को स्टॉक करने की राय दी है। इसी के बाद से हालात खराब हो गये हैं। लोग अधिक से अधिक सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में डिमांड और सप्लाई के दौरान के अंतर को पाटना कंपनियों के लिये मुश्किल हो गया है।
War की तैयारी या Corona
सरकार के इस निर्देश के बाद लोगों में घबराहट फैल गयी है। कयास लगाये जा रहे है कि चीन ताइवान से युद्ध की तैयारी में है। इसलिये लोगों से जरूरी सामान स्टॉक करने के लिये कहा गया है। वहीं कुछ लोग इसे संभावित लॉकडाउन की नजर से भी देख रहे हैं। उनका मानना है कि कोरोना के सामने आये नये मामलों को देखते हुए सरकार सख्त कदम उठा सकती है और यह निर्देश उसी के तहत दिया गया है। उधर, सरकार का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा सिर्फ एहतियात के तौर पर किया गया है।
