Electric Chargers -अब घर पर ही लगवायें इलेक्ट्रिक कारों के लिये चार्जर, देने होंगे सिर्फ इतने रूपये

नई दिल्ली.  Delhi Electric Chargers  देश में ईधन की बढ़ती महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ सरकार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान केन्द्रित कर रही हैं। अब इसीक्रम में सरकार ने पहल की शुरूआत की है। अब आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर लगाने के लिये महज सिर्फ 2 हजार 500 रूपये खर्च होंगे।  दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली में सरकार चार्जिंग स्टेशनों के लिये पहले 30 हजार आवेदकों को 6 हजार रूपये की सब्सिडी देगी। जिससे प्रत्येक चार्जर की प्रभावी लागत करीब 2,500 रूपये होगी। राय ने कहा है कि दिल्ली सरकार के इस कदम से चार्जर्स की कीमत 70 प्रतिशत तक कम हो जायेगी।
हेल्पलाइन नम्बरों पर करें कॉल
दिल्ली सरकार मॉल, अपार्टमेंट, अस्पतालों और शहर के ऐसे अन्य स्थानों पर 2  पहिया व 3 पहिया वाहनों समेत हल्के इलेक्ट्रिक  वाहनों के लिये निजी चार्जर लगाने के लिये महल 2,500 रूपये की राशि चार्ज करेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सिंगल विण्डो सुविधा शुरू करते हुए यह घोषणा की है कि उपभोक्ता संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर जाकर या निजी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिये हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल करके फायदा उठा सकते हैं।
2 विकल्प के साथ मिलेंगे
टावेदक कम ईवी टैरिफ का फायदा उठाने के लिये नये विद्युत कनेक्शन (प्री-पेड मीटर सहित) का विकल्प चुन सकते हैं या मौजूदा कनेक्शन के साथ जारी रख सकते हैं। दिल्ली डायलॉग एण्ड डवलपमेंट कमीशन (DDC) की वाइस चेयरमैन जैस्मिन शाह के मुताबिक भारत में पहली बार मॉल, ऑफिस, रेंजिडेंशियल सोसायटी, कॉलेजों में निजी चार्जर लगाने की सिंगल विण्डों सुविधा हो रही है। इन ईवी चार्जिंग पॉइंट्स के माध्यम से खपत होने वाली बिजली के लिये सरकार द्वारा निर्धारित टैरिफ दर 4.5 रूपये प्रति यूनिट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *