जम्मू कश्मीर में आतंकियों की फिर कायरना हरकत, कश्मीर पंडित की दुकान पर सेल्समैन की हत्या
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने फिर नापाक हरकत की है। सोमवार की रात लगभग 8 बजे बोहरी कदल एरिया में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शख्स की पहचान बांदीपुरा निवासी मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है। मृतक शख्स कश्मीरी पंडित डॉक्टर संदीप मावा के यहां सेल्समैन था। डॉ. संदीप मावा के कर्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन मुस्लिम जनवाज फोर्स ने ली है। आतंकी संगठन ने अपने बयान में कहा है कि संदीप मावा और उसके पिता सरकारी एजेसियों के लिये काम कर रहे हैं और गैर -स्थानीय लोगों को श्मीर मेंबसाने की कोशिश कर रहे हैं।
चार गोलियां मारी आतंकियों ने
70 के दशक के बाद पंडित रोशन लाल मावा ने लगभग 3 दशकों के बाद 2019 में घाटी मेंअपना मसाले का व्यापार फिर से शुरू किया था। जैना कदल के प्रसिद्ध व्यवसायी रोशनलाल मावा पर कथित तौर पर अक्टूबर 1990 में उनकी दुकान के बाहर आतंकियों ने हमला किया। उस घटना में उन्हें 4 गोलियां लगी थी। अब सोमवार को उनके बेटे के सेल्समैन की हत्या कर दी गयी है।
