भोपाल में देर रात हमीदिया अस्पताल में आग लगी, 7 बच्चों के झुलसने की खबर, अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

भोपाल. हमीदिया अस्पताल में रात 9 बजे आग लग गई, यह आग कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में लगी है। हादसे में कुछ बच्चों के झुलसने और हताहत होने की सूचना मिली है। आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए है साथ ही रेस्क्यू जारी है।

अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चों के परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को ढूंढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई है। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंच गए हैं। डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आरिफ ने बताया कि धुएं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। मौके पर आग बुझाने के लिए फतेहगढ, बैरागढ़, पुल बोगदा समेत अन्य फायर स्टेशनों से 8 दमकल मौके पर पहुंच गई हैं। धुआं ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

सीपीए के पास है मरम्मत का जिम्मा
जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके बिजली के मेंटनेंस का काम सीपीए के पास है। यह वही संस्था है जिसे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नाराज होकर बंद करने का आदेश दे चुके हैं। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि आग शार्ट सर्किट से लगी या अन्य वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *