MP में 2 गुण्डों की पीट-पीट कर हत्या, बदमाशों ने बीच पंचायत में चलाई थी गोलियां, ग्रामीणों कुल्हाड़ी-पत्थरों से कर दी हत्या
ग्वालियर. सोमवार की सुबह 2 बदमाशों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। यहां गांव में पंचायत बैठी थी। इस बीच धमकाने के लिये पहुंचे 3 बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद 50 से अधिक गांव वालों ने बदमाशों को घेर लिया। 2 बदमाश भीड़ के बीच फंस गये। गांव वालों ने दोनों की कुल्हाड़ी औरा पत्थर मारकर हत्या कर दी। तीसरा बदमाश भाग निकला। मामला गिजोर्रा थाने क्षेत्र के धरमपुरा गांव का है।
खबर मिलत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव पंचायत भवन के पास पड़े मिले। दोनों बदमाशों की बंदूक और कट्टे व कारतूस का पट्टा पास ही मिले। मृतकों की पहचानप लाखनसिंह गड़रिया निवासी किटोरा और राज पाल बघेल निवासी दिनारा के रूप में हुई है। लाखन पर 10 हजार रूपये का इनाम था। पुलिस यह पड़ताल कर रही है। कि भीड़ में कौन-कौन शामिल था।
यह है पूरा मामला
गांव में रहने वाले राजेन्द्र बघेल और चंद्रभान कुशवाह के परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। राजेन्द्र के घर की लड़की से चंद्रभान कुशवाह का अफेयर होने की बात पुलिस को पता चली है। इसी सिलसिले में 2 नवंबर को राजेन्द्र बघेल के कहने पर 10 हजार का इनामी बदमाश लाखन गड़रियाए राजपाल बघेल व अन्य साथी के साथ आया। उन्होंने चंद्रभान से मारपीट की थी। मामले में चंद्रभान ने थाने में शिकायत नहीं कराई थी। इसके बाद उसने अपनी बात पंचायत में उठाई। विवाद सुलझाने के लिए सोमवार की सुबह 11 बजे गांव के चौपाल पर पंचायत लगी थी। एक तरफ राजेन्द्र बघेल का परिवार था। दूसरी ओर चंद्रभान का परिवार था। पंच दोनों की बातों को सुन रहे थेए तभी बाइक से 3 बदमाश पहुंच गए। इनमें लाखनए राजपाल बघेलए उसका बड़ा भाई गजेंद्र बघेल थे।
आते ही चलाई गोलियां
बदमाशों ने आते ही पंचायत की भीड़ में शामिल होकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे भीड़ तितर बितर हो गयी। बदमाशों ने पंचों से कहा कि यहां फैसला हम करेंगे। कुछ ही देर में गांव में लोग कुल्हाड़ी, डंडे व पत्थर लेकर खड़े हो गये। बदमाशों की नजर जब तक भीड़ पर पड़ी तो वह चारों ओर से गिर चुके थे।
