सिटीसेंटर के कोटक महिन्द्रा बैंक के सर्वर में लगी आग, 20 लाख रूपये का नुकसान

ग्वालियर. शनिवार की अलसुबह लगभग 3.40बजे सिटीसेंटर स्थित कोटक महिन्द्रा बैंक के फायनेंस के सर्वर लगी को सबसे पहले मौजूद चौकीदार देखा और तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कर सबसे गेट तोड़ा केबिन में लगे कांच तोड़कर धुआं को बाहर निकाला। इसके बाद बैंक के आखिरी हिस्से में लगे सर्वर रूम में आग की लपट निकल रही थी। कर्मचारियों पानी को फेंक कर आग को कन्ट्रोल करने का प्रयास किया। आग को बुझाने में लगभग 15-20 फायर ब्रिगेड से पानी फेंका तब आग पर काबू पाया जा सका है।


मौके पर मौजूद बैंक मैनेजर योगेश हेमराजन ने बताया कि अभी तक इसका अनुमान नहीं लगाया है और इस संबंध में हमने अभी पुलिस और फायरब्रिगेेड की जानकारी नहीं है। हमारे सर्वर पर एडमिन का कन्ट्रोल रहता है। इसके संबंध में वहीं बतायेंगे। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि 15 से 20 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। सुबह 8 बजे बैंक सर्वर के कर्मचारी 6 कार्टून भर कर दस्तावेज जरूर बाहर निकाले है। बैंक बाकी हिस्सों में भी आग से नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *