आयकर विभाग ने जम्मू कश्मीर व पंजाब में दो मेवा कारोबारियों के यहां छापे मारे, 200 करोड़ से ज्यदा का काला धन मिला

जम्मू कश्मीर. आयकर विभाग ने जम्मू कश्मीर और पंजाब में सूखे मेवों के कारोबारियों के यहां छापे मारे है। इस कारोबार से जुड़े दो समूहों के यहां ली गई तलाशी के दौरान 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय के सबूत मिले है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कार्रवाई दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को की गई थी। छापे के दौरान अघोषित आय से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सहित कई संदिग्ध दस्तावेज पाए गए है जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक, इन सबूतों से पता लगा है कि ये कारोबारी समूह कई साल से सूखे मेवों की खरीद को बढ़ाकर दिखा रहे थे। वे खरीद के नाम पर भुगतान करते थे, जिसे बदले में मेवा बेचने वाले किसानों से नकद रकम के तौर पर वापस ले लिया जाता था। इसका हिसाब-किताब रखने के लिए एक अलग से बहीखाता बनाया गया था। तलाशी में 40 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भंडार का पता चला है। जब्त दस्तावेजों से पता चला है कि दोनों समूहों में से एक बेनामी कंपनी भी चला रहा है। कार्रवाई में 63 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 2 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए गए हैं। चौदह बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *