समीर वानखेड़े अलग हुए आर्यन खान केस से, एनसीबी अधिकारी ने स्वयं दिया जवाब
मुबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के केस से अलग होने के बाद एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेडे ने बयान दिया है समीर वानखेड ने कहा है कि उनको मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर के पद से नही हटाया गया है।
क्या बोले समीर वानखेडे
समीर वानखेडे ने बताया है कि मैं मुंबई जोन का जोनल डायरेक्टर हूं और रहूंगा वह पद मुझ से नहीं लिया गया है। मेरी भी मांग थी कि सेंट्रल एजेंसी आर्यन खान केस और नबाव मलिक के आरोपों के मामले की जांच करें, इसलिये यह अच्छा हुआ कि अब एसआईटी जांच करेगी।
ड्रग्स से जुड़े ऑपरेशन करूंगा-समीर
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि ड्रग्स को लेकर जो ऑपरेशन मैं करता हूं, उन्हें करता रहूंगा। मुझे दिल्ली अटैच नहीं किया गया हे। मेरे इस केस से अलग होने का आदेश कल आया है। सोमवार को डीडीजी ज्यानेश्वर सिंह फिर से मुंबई जा रहे हैं।
केस से हटने के बाद बोले समीर
समीर वानखेड़े ने यह भी कहा है कि मैं इस केस का आईओ नहीं था। मैंने कोर्ट के सामने से रिट पिटीशन में बोला था िकइस केस की जांच सेंट्रल एजेंसी से करवायी जाये। आपको बता दें कि दिल्ली की टीम अब आर्यन खान केस, समीर खान केस, अरमान कोहली केस, इकबाल कासकर केस और कश्मीर ड्रग केस के अलावा 1 अन्य केस की जांच करेगी। यह केस मुंबई एनसीबी के जोन के थे। गौरतलब है कि आर्यन खान केस की जांच अब संजय सिंह करेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान के मामले से भी समीर वानखेड़े अलग हो गये हैं।
