राजाबाबू सिंह ने आज बीएसएफ़ कश्मीर फ़्रोंटीयर का पदभार सम्भाला

श्रीनगर. शुक्रवार की दोपहर राजाबाबू सिंह ने कश्मीर बीएसएफ फ्रोंटियर का पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि आईजी बीएसएफ़ कश्मीर फ़्रोंटीयर एक बहुत महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेवारी वाला पद है क्योंकि इस फ़्रंटीयर के पास ना केवल भारत-पाक सीमा की सुरक्षा का ज़िम्मा है, जहाँ पर सीमा प्रहरी बर्फ़ से ढकी चोटियों पर तैनात रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा जान की बाज़ी लगाकर करते हैं,  बल्कि कश्मीर घाटी में आंतरिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी में भी बीएसएफ़ अपना योगदान जेके पुलिस,  सीआरपीएफ़ और राष्ट्रीय रायफल्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निभाती है! काश्मीर घाटी अभी हाल के दिनो में ‘‘टरगेटेड किलिंग’’  की वजह से काफ़ी चर्चा में है,  ऐसे समय में राजाबाबू सिंह की वहाँ तैनाती ना केवल उनकी प्रतिभा का सम्मान है,  बल्कि मप्र कैडर के लिए भी यह गर्व का विषय है!
राजाबाबू सिंह की गणना मप्र कैडर के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में की जाती है! इसके पूर्व राजाबाबू सिंह आईटीबीपी में भी प्रतिनियुक्ति में रहे है! वह सुदूर उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल और मणिपुर में दो.दो बार अपनी सेवायें देने वाले मप्र कैडर के पहले पुलिस अधिकारी है! मप्र में वे पुलिस अधीक्षक कोरबा,  राजगढ़,  सतना,  भिंड,  छिन्दवाड़ा और पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर के पदो पर कार्य कर चुके है ! उन्हें वीरता के लिए पुलिस पदक से भी नवाज़ा गया है! वृक्षारोपण ओम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी राजा बाबू सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *