नरेन्द्र मोदी ने किये केदारनाथ बाबा के किये दर्शन, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा किया अनावरण

केदारनाथ धाम. पीएम नरेन्द्र मोदी आज केदारनाथ धाम की यात्रा पर है। वह मंदिर में पूजा -अर्चना करने के साथ ही शंकराचार्य की समाधि का शिलान्यास और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी की यह 5वीं बार केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे है। इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर का इंतिहास और उसके बनने की कहानी और मंदिर से जुड़ी दिलचस्प जानकारियों आपसे साझा करेंगे।

पीएम करीब 3 घंटे केदारधाम में रहेंगे।  पीएम मोदी केदारनाथ धाम में पहले चरण में हो चुके कामों का लोकार्पण करेंगे।  यही पर पीएम मोदी दूसरे चरण में करीब 120 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास भी करेंगे।  पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  मोदी केदारनाथ धाम में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का ऐलान करेंगे। मोदी केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की समाधि और उनकी मूर्ति का अनावरण किया।

बाबा का आशीर्वाद लिया

मंदिर में पूजन करने के बाद पीएम मोदी ने भगवान शिव के स्वरूप का स्पर्श करते हुए शीश नवाया और इस तरह अपने आराध्य का आशीर्वाद लिया।

बाबा केदार की आरती

केदारनाथ धाम में पूजा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा की आरती करते हुए देश के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद पुरोहितों ने पीएम मोदी को तिलक लगाया इसके बाद उन्हें रुद्राक्ष की माला, पीत वस्त्र और शॉल पहना कर उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *