मप्र में 7 हत्याएं, अलीराजपुर में 4 लोगों का मर्डर, होशंगाबाद में पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की हत्या

भोपाल. दिवाली की शाम मध्य प्रदेश में 7 मर्डर हो गए। अलीराजपुर में हुए खूनी संघर्ष में 4 लोगों की हत्या हो गई। वहीं, होशंगाबाद जिले में पति, पत्नी और 12 साल के बेटे को मार डाला गया। पहली घटना अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाने के बोकडिया गांव की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का-लड़की के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

होशंगाबाद में ट्रिपल मर्डर
होशंगाबाद के सिवनी मालवा में पति, पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना सिवनी मालवा के वार्ड-3 की है। एसपी गुरकरन सिंह, एसडीओपी, टीआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आईजी दीपिका सुरी भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचेंगी। घटना सिवनी मालवा के बानापुरा के दुर्गा कॉलोनी की है। दंपती और बच्चे के शव गला कटे मिले हैं। घर को सील कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *