एक तस्कर को 50लाख रूपये की स्मैक सहित गिरफ्तार
ग्वालियर। अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है 4 नवम्बर को एसपी ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद शर्ट पहने हुए स्लेटी रंग का बैग लेकर अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में बस स्टेण्ड के पास स्थित डीबी मॉल के पीछे खडा है। मिली सूचना पर से एसपी ने एएसपी (पश्चिम/अपराध) सतेन्द्रसिंह तोमर को क्राईमब्रांच की एंटीड्रगटीम को तत्काल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने के लिये टीम भेजी।
तत्काल कार्यवाही करते हुए 4 नवम्बर को टीआई क्राइमब्रांच दामोदर गुप्ता द्वारा बस स्टेण्ड के पास स्थित डीबी मॉल के पास क्राईम ब्रांच की एक टीम एसआई नरेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में भेजी गई। जब क्राईमब्रांच की टीम बस स्टेण्ड के पास स्थित डीबी मॉल के पीछे पहुंची तो एक व्यक्ति हाथ में स्लेटीरंग का बैग लिये संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा। क्राईमब्रांच की टीम जब संदिग्ध व्यक्ति के करीब पहुंची तो उसने पुलिस फोर्स को पास आता देखकर भागने का प्रयास किया, जिसको हमराह फोर्स की मदद से घेर कर धर दबोचा। संदिग्ध व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपने आप को मंदसौर जिले का रहना बताया।संदिग्ध व्यक्ति तथा उसके बैग की तलाशी लेने पर स्लेटीरंग के बैग के अंदर सफेद रंग की पॉलीथिन में 500 ग्राम स्मैक रखी हुई मिली,जप्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमती 50लाख रूपये है।क्राईम टीम द्वारा की गई पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह प्रतापगढ ़(राजस्थान) से स्मैक लेकर आता था तथा वर्धमान(कोलकाता) तक स्मैक की सप्लाई करता था। पकड़े गये आरोपी की ससुराल प्रतापगढ ़(राजस्थान) में है।
