मुरैना के कुन्तलपुर में विराजमान- द्वापरयुग में की गयी थी प्राणप्रतिष्ठा हरसिद्धि मां लक्ष्मीजी के साथ रहती है दीपावली पर होता है पूजन

ग्वालियर. चंबल संभाग के मुरैना क्षेत्र कुन्ती पुत्र पांडव द्वापापुर युग में महाभारत के युद्ध में जीत मिले कृष्ण अवतार के रूप महाभारत युद्ध पूर्व हरसिद्धि मां स्थापना कराई गयी। माता हरसिद्धि की स्थापना के अवसर पर पांचों पाडंव मौजूद रहें। माता हरसिद्धि की स्थापना लगभग 05  हजार वर्ष कराई गयी थी। दीपावली की पूजन में हरसिद्धि माता की पूजा की जाती है।


हरसिद्धि माता की मूर्ति जम्मू से आई
हरसिद्धि माता मंदिर के 72 वर्षीय पुजारी बद्रीप्रसाद ने बताया कि हरसिद्धि माता की मूर्ति जम्मू के नगरकोट से लायी गयी थी, माता की पूजा अर्चना करने के लिये राजा विक्रमादित्य वर्षो से आये। राजा विक्रमादित्य की पूजा अर्चना से खुश होकर मैय्या हरसिद्धि राजा विक्रमादित्य के साथ जाने के लिये तैयार हो गयी। वर्तमान में पुजारी बद्रीप्रसाद के परिजन 9वीं पीढ़ी से पूजा अर्चना कर रहे है।
कुंती नाम कैसे पड़ा
राजा कुंत भोज के संतान नहीं थी तब उन्होंने अपने साडू की लड़की प्रथा को गोद लिया था फिर पुनः नामकरण संस्कार किया गया और नाम रखा गया कुंती।
कुंवारी अवस्था में  ही कुंती ने कर्ण को  दिया था जन्म 
कुंती ने कर्ण को कुंवारी अवस्था में जन्म दिया था। इससे पहले र्दुवाषा ऋषि का कुन्तलपुर में आगमन हुआ तो उन्होंने देखा बेहद शांत, नदी किनारा अश्विनी गंगा (वर्तमान में आसन नदी) राजा कुंत का महल था तो दुरवाषा ऋषि राजा के महल में पहुंचे तो राजा कुंत देख कर खड़े हो गये। राजा ने र्दुवाषा ऋषि के आगमन इच्छा पूछी तो ऋषि बोले राजन् मैं यहां पर चर्तुमास व्रत करना चाहता हूं इस पर राजन् ऋषि के चर्तुमास की पूरी व्यवस्था कर दी। व्यवस्थाओं की देखरेख का जिम्मा कुंती के पास था।
चर्तुमास व्रत आसाढ ककी देवशयनी ग्यारस से लेकर देव उठनी ग्यास तक के बीच के समय को चर्तुमास कहते हैं। जब ऋषि दुरवाषा के चर्तुमाास व्रत पूर्ण होने पर ऋषि दुरवाषा ने खुश होकर कहा कि मैं कुंती को वरदान देना चाहता हूं मैं आपको रत्नों से बढ़कर बहुमूल्य चीज दूंगा। ऋषि ने चार देवताओं के आव्हान का मंत्र दिया।
कुन्तलपुर में हुआ था कर्ण का जन्म
एक दिन कुंती को याद आया कि मुझे दुरवाषा ऋषि के मंत्रों की याद आई तो कुंती ने सूर्यमंत्र का जाप किया तो भगवान सूर्य देव मनुष्य का रूप धारण कर रथ में विराजमान होकर प्रकट हुए। इस कुन्ती ने कहा आप कैसे तो सूर्य देव बोले मुझे आपने आव्हान किया तो मैं आ गया। कुन्ती ने कहा मैंने तो मंत्र का परीक्षण किया था तो सूर्य देव बोले हम तो ऐसे नहीं जायेंगे, मैं वरदान देकर जाऊंगा। कुंती बोली मैं तो कुंवारी हूं इस पर सूर्य देव ने कुंती के कान में मंत्र का जाप किया तो वह गर्भवती हो गयी और बोले आपको बलवान पुत्र पैदा होगा वह देश में आपका नाम रोशन करेगा। 9 महीने के बाद कुन्ती के पुत्र पैदा हुआ। इसके बाद कुन्ती ने बदनामी के डर से एक संदूक में बन्द करके महल के गुप्त रास्ते से नदी में बहा दिया, वहीं बालक भिण्ड स्थित पंचनदा नदी में मल्लाह को संदूक मिला को उन्होंने संदूक खोल कर देखी में से बालक निकला। मल्लाओं ने उसे पाल -पोष कर बड़ा किया और उनको महाभारत में शूद्र पुत्र के नाम से जाना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *