चारों धाम सहित 51 मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की घोषणा कर सकते हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे, लेकिन उससे पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी को केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाना पड़ा। दरअसल वहां के पुरोहित समाज ने चेतावनी दी थी कि वे एकजुट होकर पीएम के दौरे का विरोध करेंगे। पुरोहित समाज राज्य के मंदिरों को सरकारी कब्जे में लेने के लिए बने चार धाम देवस्थानम बोर्ड से नाराज है और पिछले 4 महीने से इसका विरोध कर रहा है। पंडे-पुरोहितों की नाराजगी से घबराए पुष्कर धामी को खुद पुरोहित समाज से बात करने के लिए जाना पड़ा।

पुरोहितों के साथ हुई बंद कमरे में मीटिंग में सीएम ने आश्वासन दिया है कि पुरोहित समाज के हक में ही फैसला आएगा। उन्होंने देवास्थानम बोर्ड को भंग करने की बात पीएम से करने का आश्वासन भी दिया है। हालांकि उन्होंने खुलकर यह नहीं कहा है कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग किया जाएगा, लेकिन सूत्रों की मानें तो पुरोहितों की नाराजगी को देखते हुए पीएम दौरे के तीन दिन पहले सीएम का केदारनाथ के दौरे का फैसला दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व से बातचीत के बाद ही लिया गया है। बातचीत में तय हुआ है कि पीएम के दौरे में बोर्ड को भंग करने का भरोसा पुरोहितों को दिलाया जाएगा। बोर्ड भंग होने की औपचारिक घोषणा का वक्त भी लगभग तय हो गया है। 30 नवंबर तक बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *