धनतेरस पर सराफा बाजार में बरसा धन, सोना, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर हुई खरीदारी

ग्वालियर. इस बार की धनतेरस के मौके पर बाजार और व्यापारियों के लिये मंगलमय साबित हुई है। दो वर्ष से कोविड़ के साये के बीच बाजार मंदा रहा था। इस बार कोविड़ को भूलकर बाजार मंे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को धनतेरस पर सोना-चांदी बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व ऑटो मोबाइल सेक्टर मेंबम्पर खरीदारी हुई है। रात 10 तक लश्कर, मुरार और उपनगर के बाजारों में यह था कि पैर रखने के लिये तक जगह नहीं थी। बाजारों में रात तक करोड़ों का व्यापार हो चुका था।

धनतेरस पर महाराज बाड़ा के तीन बाजार एक साथ कैमरे में कैद, सराफा नजर बाग व सुभाष मार्केट में देर रात तक रही खरीदारों की भीड़ - Dainik Bhaskar

व्यापारियों के अनुसार कि धनतेरस पर रात 9 बजे के बाद तो सराफा बाजार में व्यापार शुरू होता है। हालांकि प्रशासन ने रात 2 बजे तक बाजार की अनुमति दी है। रात 2 बजे हूटर बनजे के साथ बाजार बन्द कराये जायेंगे। लेकिन परंपरा यही है कि धनतेरस पर पूरी रात बाजार खुले रहते हैं और व्यापार होता है।
धनतेरस पर 5 दिवसीय दीपउत्सव
म्ंगलवार त्रिपुष्कर योग में धनतेरस के साथ 5 दिवसीय दीप उत्सव की शुरूआत हो गयी है। त्रिपुष्कर योग में धनतेरस पड़ने से यह दिन अधिक शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है। इस बार दीपावली चतुग्रही योग में मनाई जायेगी। इस दिन भौंम प्रदोष व्रत, धनवंतरी जयंती भी मनाई जायेगी। इसके साथ ही प्रदोष काल में यम दीपदान भी किया जायेगा। इस बार पीतल, चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मंगलवार की शाम घरों में दीप जलाकर धनवंतरी की पूजा की गयी। घर के दरवाजे और मंदिरों में दीप जलाकर रखे गये। वहीं खातों का पूजा की गयी। धनतेरस पर सबसे अधिक चलन खरीदारी का रहता है। इस बार की धनतेरस पर सोना चांदी, पीतल खरीदना काफी शुभ और फलदायी बताया गया है। यही वजह है कि मंगलवार की रात 10 बजे लश्कर, मुरार व उपनगर ग्वालियर के सराफा बाजार पूरे यौवन पर था, ज्वैलरी शॉप, बर्तन की दुकानों में भीड़ भीड नजर आ रही थी।
अधिकारी कर रहे थे मॉनीटरिंग
सराफा बाजार को 3 हिस्सों में बांटा गया था, यहां की सुरक्षा के लिये सीएसपी आत्माराम शर्मा, रवि भदौरिया व एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना के साथ ही क्राइम ब्रांच उीएसपी व ट्रैफिक डीएसपी रहे। वहीं सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था व सुरक्षा की मॉनीटरिंग एएसपी हितिका वासल व सत्येन्द्रसिंह तोमर द्वारा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *