बस दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, 2 बच्चों की हालत नाजुक, ग्वालियर के लिये रैफ र, बस चालक बोला ब्रेक फेल हो गये थे
शिवपुरी. रातौर गांव के पास फोरलेन हाइवे पर अहमदाबाद से भिण्ड की ओर जा रही एक बस ने खेत से टमाटर तोड़कर घर जा रहे मोटरसाईकिल सवार मां-बेटे सुभद्रा पत्नी रामहेत 45, व हंसराज पुत्र रामहेत 22, को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। आपको बता देंकि मोटरसाईकिल पर हंसराज व उसकी मां के अलावा हंसराज के बड़े भाई मुकेश का 6 वर्षीय बेटा गौरव एवं 8 साल की बेटी नैनसी भी सवार थे। घायल दोनों मासूम बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दोनों को बेहोशी की हालत में ग्वालियर के लिये रैफर किया गया। इस दुर्घटना में बाइक को टक्कर मारने के बाद बस ही कुछ दूर जाकर पलट गयी। बस को 3 क्रेनों की मदद से सीधा किया गया। घटना के बाद बस चालक व अन्य स्टाफ घटनास्थल पर भाग गया।

बस के ब्रैक फेल
अगर बस में सवार घायल यात्री आकाश के अनुसार एक्सीडेंट से 5 मिनट पहले ही बस का ब्रेक फैल हो गया था और बस के स्टाफ ने ब्रेक पूरी तरह से यह कहते हुए सही नहीं करवाया कि अब थोड़ा सफर बाकी है। जल्द ही पहुंच जायेंगे।

साइड से टकराई बस
अगर घटना के चश्मदीद बस सवार यात्री के अनुसार मोटरसाईकिल बस को क्रॉस कर गयी थी। तभी बस के पिछले हिस्से के बस ड्रायवर ने मोटरसाईकिल में टक्कर मारी और आगे जाकर बस पलट गयी। शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि ड्रायवर बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। इसी बीच बस ने मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी और मोटरसाईकिल पुलिया से जाकर टकराई और आगे जाकर पलट गयी।
