एसडीएम अनिल बनवारिया की समझाईश के बाद गिरवाई आतिशबाजी की बन्द दुकाने खुली
ग्वालियर. गिरवाई स्थित थोक गिरवाई आतिशबाजी मार्केट में बिक तेज आवाज पटाखे और सुतली बम, पटाखों की लडी और काशीराम पटाखे और प्रतिबंधात्मक पटाखे होने की खबर के बाद सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार तहसीलदार शारदा पाठक, आरआई और पटवारी चेकिंग अभियान चला रहे थे इसी बीच पता चला कि एक ऑटो पटाखे रखे हुए तो पटवारी ने ऑटो चालक से पूछताछ की तो इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती की तो दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर सदिया, दुकानेें बन्द कर ली। जबकि एसडीएम अनिल बनवारिया का कहना है कि दुकानदार सुतली बम और तेज आवाज के पटाखे बेच रहें हैं।
गिरवाई आतिशबाजी दुकानदारों ने जब दुकानें बंद कर दी तो एसडीएम अनिल बनवारिया और तहसीलदार शारदा पाठक मौके पर पहुंचे तो दुकानदारों को समझाया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही पटाखें बेंचे नहीं कार्यवाही की जायेगी। एसडीएम के समझाने पर दुकानदार मान गये और उन्होंने दुकानें खोली ली है।
