मध्यप्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, डीए के जल्द जारी होंगे आदेश और 6 किस्तों में इंक्रीमेंट देने पर बनी सहमति
भोपाल. महंगाई भत्ता, वेतनवृद्धि के एरियर की राशि नहीं मिलने से नाराज चल रहे मप्र के लगभग 70 हजार बिजलीकर्मियों ने हड़ताल वापिस ले ली है। विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेटरी संजय दुबे से चर्चा के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है। 6 किस्तों में इंक्रीमेंट देने और महंगाई भत्ता के आदेश जल्द करने के जाश्वासन के बाद बिजली कर्मियों ने मंगलवार का ही काम पर वापिस लोट गये। मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर एम्पलाईज एण्ड इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले बिजली कर्मियों ने 1 नवम्बर से हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले दिन सरकार का कोई सकारात्मक रवैया नहीं मिलने से मंगलवार से उन्होंने हड़ताल को और भी मजबूत करने का फैसला लिया। मंगलवार की सुबह से उन्होंने फाल्ट या अन्य प्रकार की शिकायतों की सुनवाई नहीं दी। इसी दौरान दोपहर में विभाग के पीएस संजय दुबे से चर्चा की और हड़ताल वापिस लेने की घोषणा कर दी।
संगठन के संयोजन वीकेएस परिहार ने बताया है कि ऊजा्र विभाग के पीएस से चर्चा के बाद हड़ताल वापिस ली गयी है। मांगों के निराकरण करने का आश्वासन दिया है। वहीं, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर भी सहमति बनी है।
हड़ताल इसलिये की गयी थी
21 अक्टूबर को सीएम शिवराजसिंह चौहान ने महंगाई भत्ता और वेतनवृद्धि की एरियर्स की बकाया राशि के भुगतान की घोषणा की थी। लेकिन मप्र की बिजली कंपनियां ने इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। जबकि 4 नवम्बर को दीपावली है। इस संबंध में 28 अक्टूबर को ऊर्जामंत्री को लैटर लिखकर डीए वेतनवृद्धि की राशि सहित अन्य 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण करने की मांग की गयी थी। फिर भी कंपनियों ने निर्णय नहीं लिया तो 1 नवम्बर से फिर से आन्दोलन शुरू कर दिया था।
हड़ताल पर थे इतने कर्मचारी
लगभग 29 हजार नियमित, 6 हजार संविदा और 35 हजार आउटसोर्स कर्मचारी पर हड़ताल पर थे।
यह थीं मांगें, जो मंजूर की गई
बिजलीकर्मियों के महंगाई भत्ता एवं स्थगित वेतनवृद्धि के बकाया राशि के 50% का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाए।
बिजलीकर्मियों के लिए 1 अप्रैल 2021 से 14% एनपीएस का प्रावधान तुरंत लागू किया जाए।
संविदा के अधिकारी-कर्मचारियों का वेतनवृद्धि एवं डीए भी पिछले सालों में नहीं लगाया गया है। इसलिए सभी संविदाकर्मियों के अक्टूबर के वेतन में डीए की राशि भी दी जाए।
आउटसोर्स कर्मियों के बोनस के भुगतान के साथ उनका अक्टूबर माह का वेतन भी दीपावली से पहले दिया जाए।
र्मचारियों को विद्युत देयकों में
