नवाब मलिक सोशल मीडिया पर मेरी पर्सनल फोटो शेयर कर रहे हैं, समीर वानखेड़े की पत्नी के बाद बहन ने भी खोला फ्रंट

मुंबई. महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक और मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ें के बीच क्रूज ड्रग्स केस को लेकर तनातनी चल रही है। नबाव मलिक की तरफ से वानखेड़े पर कई आरोप लगाये गये है। अभी तक मलिक के इन आरोपों पर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर हमलावर थी। लेकिन अब उनकी बहन यास्मीन वानखेड़े ने भी मलिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यास्मीन वानखेड़े ने मलिक के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी 2 पेज की शिकायत में यास्मीन ने दावा किया है कि उनके परिवार को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है और नवाब मलिक उनकी मालदीप ट्रिप को वसूली ट्रिप बता रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मलिक उन्हें और उनके परिवार को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। यास्मीन ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया पर स्टॉक किया जा रहा है और जो तस्वीर उन्होंने अपने फेसबुक और इंस्टग्राम पर पोस्ट की हैं। उन पर पर्सनल फोटोग्राफ्स को मंत्री कथित तौर पर मीडिया से साझा कर रहे हैं।
ओशिवारा थाने के पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यास्मीन वानखेड़े ने एक हफ्ते पहले अपनी शिकायत भेजी थी। लेकिन अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है। यास्मीन ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनडब्ल्यूसी) में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है िकवह इस मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दें।

मलिक के खिलाफ उतरा वानखेड़े परिवार

नवाब मलिक की ओर से वानखेड़े परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. मलिक ने दावा किया है कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं और उन्होंने दूसरी शादी की है. वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, ‘आप समीर वानखेड़े के पूरे गांव का सर्टिफिकेट देख लीजिए. परे वानखेड़े परिवार को सर्टिफिकेट देख लीजिए. उनकी कास्ट ओरिजिनल है. मेरे ससुर असली सर्टिफिकेट दिखा चुके हैं. हम रोज-रोज ये सहन नहीं करेंगे और सफाई नहीं देंगे. मेरे पति झूठे नहीं हैं.’

इतना ही नहीं, गुरुवार को ही क्रांति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होने कहा कि शिवसेना के राज्य में आज एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है. आज बालासाहब ठाकरे होते तो निश्चित ही उन्हें ये मंजूर नहीं होता.  उन्होंने लिखा कि रोज सुबह हमारी इज्जत उतारी जाती है. एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले, ये कितने निचले स्तर की राजनीति है. उन्होंने लिखा कि एक मराठी होने के नाते आपकी तरफ अपेक्षा से देख रही हूं. आपसे विनती है कि आप न्याय करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *