जम्मू और श्रीनगर में दोड़ेंगी, तीन परिवार की दादागिरी नहीं चलेगी पाक की कुछ दूरी पर जोरावर में बोले गृहमंत्री
श्रीनगर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की 3 दिवसीय यात्रा पर है और उनके इस अहम दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह के इस दौरे का आज का दिन सियासी वजह से भी खास है क्योंकि आज वह एक राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से घाटी में सरगर्मी बढ़ गयी है। लम्बे समय के बाद देश के गृहमंत्री श्रीनगर में हैं। शनिवार की दोपहर से अमित शाह लगातार बैठक कर रहे हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान की सीमा से कुछ दूरी पर जोरावर ऑडिटोरियम में युवाओं को संबोधित किया है।
श्रीनगर और जम्मू में दौडेंगी मेट्रो
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ने कहा है कि जम्मू और श्रीनगर के भीतर मेट्रो दोड़ने वाली है। जम्मू में भी एयरपोर्ट बनने वाला है। हेलीकॉप्टर की सेवा भी शुरू होने वाली है। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर हमारा थोडा कमजोर है। लेकिन कोरोना काल में पी एम मोदी ने बढि़या इंतजाम करके सबसे कम मृत्यु दर को संभव किया है।
तीन परिवारों की दादागिरी नहीं चलेगी
गृहमंत्री ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के अन्दर ग्रासरूट लेवल का लोकतंत्र दिया है। अब इन 3 परिवारों की दादागिरी नहीं चलेगी। अब पंच-सरपंच भी जम्मू कश्मीर का सीएम बन सकता है। लोकतंत्र को प्रस्थापित करने का काम पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया है और लोकतंत्र प्रस्थापित होते ही सामान्य स्थिति पैदा होगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकास की प्रक्रिया चालू की है। जम्मू वाले चट्टान की तरह नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े है या नहीं।
