शोपियां में आतंकियों ने किया सीआरपीएफ की टीम पर हमला, जवाबी गोलीबारी में 1 नागरिक की मौत
शोपियां. जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर दिया है। यह हमला बाबापोरा इलाके में हुआ। सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग करके आतंकियों को मुंहतोड़ जबाव दिया है। हालांकि इस बीच एक आम नागरिक की मौत हो गयी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक आम नागरिक की पहचान अनंतनाग के शाहिद एजाज के रूप में हुई है। आतंकियों की ओर की जा रही जवाबी फायरिंग में शाहिद एजाज को गोली लग गयी और उनकी मोत हो गयी है। उन्होंने आगे बताया कि आतंकी हमले के बाद सीआरपीएफ की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों को बचना मुश्किल हैं।
