विजयाराजे सिंधिया की 102 वीं जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे और यशोधराराजे और नरोत्तम मिश्रा ने पुष्प अर्पित किये

ग्वालियर. कटोराताल मार्ग स्थित सिंधिया परिवार की छत्री पर स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया की 102 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, गृहराज्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल और पूर्वमंत्री जयभानसिंह पवैया, ने एक साथ पुष्पाजंलि अर्पित किये है। इसके बाद दोनों बहनें विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर उनसे आर्शीवाद लिया। इसके अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें।

भजन संध्या
सिंधिया परिवार की छत्री पर स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया की 102 वीं जयंती पर शहर के प्रख्यात भजन गायक राजेन्द्र पारिख अपनी टीम के सदस्यों के साथ भजन प्रस्तुत किये।

पोते ज्योतिरादित्य ने तारीख से बेटियों ने तिथि से मनाया जन्मदिन

भाजपा की वरिष्ठ नेता व स्थापना सदस्य राजामाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को करवाचौथ के दिन हुआ था। यही वजह है कि सिंधिया घराने से जुड़े सदस्य इसे अलग-अलग दिनों में मनाते हैं। जहां राजमाता के पोते केन्द्रीय मंत्री तारीख मतलब 12 अक्टूबर को ही यह जयंती मना चुके हैं। इसी दिन भाजपा ने भी अपने यहां सारे कार्यक्रम रखे। पर राजमाता की बेटियां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे ने तिथि के आधार पर रविवार को करवाचौथ पर राजामाता की जयंती मनाई है। इसके लिए वह कटोराताल स्थित सिंधिया छतरी पर पहुंची और पुष्पांजलि अपिर्त की। राजमाता के समाधि स्थल पर पुष्पाजंलि देने के लिए बड़ी तादात में BJP नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। साथ ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने भी राजमाता की समाधि पर पुष्पांजलि दी। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया राजमाता को पुष्पांजलि देने पहुंचे। वसुंधरा ने कहा कि आज पारिवारिक रूप से राजमाता का जन्मदिन मनाया गया। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने राजमाता को पार्टी और हिंदुत्व के प्रति समर्पित महान शख्सियत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *