भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय में आग लगी, 4 नौसैनिक झुलसे

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान चार नौसैनिक जल गए और उन्हें नौसेना अस्पताल आईएनएसएच कल्याणी में भर्ती कराया गया है। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसे से कुछ समय पहले ही जहाज समुद्र में अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के बगल में खड़ा था। घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *