संस्कार मंजरी संस्था द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजयी छात्राओं को पुरस्कार मिले
ग्वालियर. संस्कार मंजरी संस्था के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर मा. विद्यालय किलागेट में शानदार मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं संस्था के सदस्यों और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने मेहंदी लगवाई, विद्यालय की प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजयी छात्राओं को को शानदार पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ-साथ सभी भाग लेने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार एवं चॉकलेट वितरित की गयी। जज के रूप में श्रीमती नीलम शाह, ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल और मंजू गोयल उपस्थित रहीं।
