बिजली विभाग की गुंड़ागर्दी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
ग्वालियर। बिजली कंपनी के गार्डों और अधिकारी द्वारा की गई मारपीट के विरोध में आज कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और विधायक डॉ .सतीश सिकरवार के नेतृत्व में हुराबली चोराहा बिजली घर पर धरना दिया और बिजली मंत्री प्रदुम्नसिंह तोमर का पुतला फूंका। साथ ही पिटे युवक ने धरना स्थल पर अपनी चोट के निशान दिखाए। विधायक डॉ सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि एई और गार्डों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो ओर दोषी गार्डों को नोकरी से हटाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा नाम के युवक की मारपीट नहीं एक तरह से हत्या करने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों पर कार्यवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।
डॉ. सिकरवार ने कहा कि बिजली अधिकारी गुंडागर्दी पर आमादा है। यह अपनी कार्यशैली बदलें अन्यथा परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अभी तो क्षेत्रीय जनता के साथ धरना दिया है। फिर पूरी विधानसभा की जनता के साथ बड़ा धरना आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी की मारपीट करना कानूनन अपराध है और इस पर कार्यवाई होना चाहिये। धरने पर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भी बिचार वयक्त किये और कहा कि बिजली बालों की गुंडागर्दी के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी । धरने में ब्लॉक अध्यक्ष विनोदी जैन सुधीर मंडेलिया, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती बीना भारद्वाज, केदार बरहादिया, जितेंद्र सगर, पंचम भदौरिया, डॉ.कमलेश इंदौरिया, दाऊ मुद्गल, सौरभ जैन, हेवरन कंषाना, आकाश जाटव, रूपेश यादव, सुरेंद्र यादव, महादेवा अपोरिया, रामअवतार जाटव, शुभम मधुरिया, श्रीमती गीता शर्मा, हरेंद्र यादव, दिनेश एसवार, प्रमोद खरे, बबलु सोन आदि उपस्तिथ रहें।
