24 लाख रूपये का सोना जीआरपी पुलिस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों से पकड़ा

ग्वालियर. रेलवे प्लेटफॉर्म नम्बर 1 दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे थे इसी सूचना जीआरपी की डीएसपी शुभा श्रीवास्तव को मिली इस पर टीम बनाकर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को जीआरपी पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी कि तो बताया दतिया जा रहे हैैं और आपके बेग में क्या है। इस पर संदिग्ध दोनों व्यक्ति घबरा गये और प्रारंभिक पूछताछ में नाम पता पूछने पर उन्होंने हिचकिचा गये। जीआरपी पुलिस इन्हें हिरासत में ले लिया तो इनके बेग में 400 ग्राम सोने की ज्वेलरी पाई गयी। सोने के संबंध पुलिस को पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाये।
क्या है पूरा घटनाक्रम
जब दोनो संदिग्ध व्यक्तियों के बैग की तलाशी ली गयी तो बैग में सोने के बहुमूल्य आभूषण होना पाया गया, ज्वेलरी के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करने पर ठीक से जबाव नहीं देने पर स्थिति संदेहास्पद होने पर व्यक्तियों को थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अंकित गोयल एवं सनी उर्फ संजीव चौरसिया निवासी ग्वालियर पकड़ी गयी ज्वेलरी की सटीक जानकारी और न ही दस्तावेज दे पाये।
डीएसपी शुभा श्रीवास्तव को पूछताछ में बताया एक ज्वेलर्स का ज्वेलरी लेकर डबरा व दतिया ज्वेलर्स को बेचने के लिये जा रहे थे। लेकिन उनके पास कोई लिखिल दस्तावेज न होने से ग्वालियर के मूल ज्वेलर्स से पूछताछ करने पर उन्होंने जो बिल प्रस्तुत किये तो पहली नजर पूर्णतया विश्वसनीय नहीं पाये गये। इस वजह से ट्रेन के माध्यम से अवैध तरीके से वस्तुओं के परिवहन की दिशा में सोने की बड़ी खेप के पकड़े जाने से इस विधा में बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना हैं।
पकड़े गये ज्वेलरी की कीमत 24 लाख
दो संदिग्घ व्यक्तियों से जब्त किये सोने की 400 ग्राम ज्वेलरी की कीमत 24 लाख रूपये आंकी गयी है सोने को बिना वैधानिक दस्तावेजों के पुलिस कस्टडी में रखा गया है। जीआरपी पुलिस ने बरामद सोने की ज्वेलरी के मामले में अन्य पहलुओं के परीक्षण के लिये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट व जीएसटी विभाग को सूचित किया है। आगे की कार्यवाही जीएसटी विभाग के द्वारा की जायेगी।
बरामद ज्वेलरी
नाक की बाली 3570 ग्राम, अंगूठी व कान की ज्वेलरी 202.15 ग्राम, रिंग 232.23 ग्राम आदि सभी ज्वेलरी का वजन 400 ग्राम सोना है। इस ज्वेलरी को पकड़ने के लिये जीआरपी की टीम में एसआई उमेशचंद्र मिश्रा, हैड कान्स्टेबल अजय भारद्वाज, कौशलेन्द्र भदौरिया (आरआईवी) आदि ने घेराबन्दी करके 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *