एक करोड़ रूपये की कार जलकर हुई राख

इन्दौर. बायपास पर चलती लग्जरी कार लैण्ड रोवर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। फायरब्रिगेड के पहुंचने के पहले कार पूरी तरह से राख हो गयी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार की कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये बताई हैं। घटना दोपहर इन्दौर वायपास बंगाली चौराहा के पास की है।
गाड़ी में मौजूद मैकेनिक ने बताया कि कार में लगभग 20 लीटर से अधिक डीजल था। इस वजह से विस्फोट की आशंका थी। जैसे ही लपटें निकली, ड्रायवर ने तुरंत गाड़ी से निकलकर जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास से जा रहे लोगों को दूर किया। फायरब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आधे घंटे पहले ही मैकेनिक कार दी थी मालिक को
गाड़ी मालिक रंजन सोलंकी के अनुसार वह सुबह महू स्थित घर से लैण्ड रोवर एमपी09 एनडब्ल्यू0004 से इन्दौर के लिये निकले थे। रास्ते में गाड़ी बन्द हो गयी। उन्होंने मैकेनिक को फोन कर समस्या बताई। मैकेनिक ने गाड़ी चला कर इन्दौर लाने के लिये कहा। इस पर रंजन ने मना कर दिया। रंजन ने मैकेनिक को ही गाड़ी टो करके लाने के लिये कहा। कुछ देर में मैकेनिक आया। रंजन चाबी मैकेनिक को देकर दूसरी गाड़ी से एमजी रोड़ स्थित ऑफिस निकल गये।
गाड़ी को जल्दी ठीक करने में हुई गलती
लग्जरी गाड़ी के इंजीनियर संदीप परिहार ने बताया कि इस रेंज की गाड़ी में अचानक आग नहीं लगती। आशंका है कि मैकेनिक ने जल्दबाजी में गलत वायरिंग कर दी होगी। वहीं, आजकल बाजारों में सभी लग्जरी गाडि़यों केलिये एक स्कैनर है। जिसकी सहायता से गाड़ी को आसानी से चैक कर सकते हैं यह स्कैनर टैबलेट के अन्दर बना हुआ सॉफ्टवेयर है जिसे स्टीयरिंग के नीचे बने प्लग में लगाते ही वह साडी की समस्यों बता देता है। यदि लम्बे समय से गाड़ी खाड़ी थी तो मैकेनिक को स्कैनिंग करके देख लेना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *